Vedant Samachar

कोरबा के दीपका एरिया में डीजल चोरी का बड़ा खुलासा: सीआईएसएफ ने पकड़ा कैंपर वाहन, आरोपी पुलिस के हवाले

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा,20अगस्त (वेदांत समाचार): कोरबा जिले के दीपका एरिया में डीजल चोरी की बड़ी घटना का सीआईएसएफ ने खुलासा किया है। बीती मध्यरात्रि एलके-1 एरिया में की गई कार्रवाई के दौरान सीआईएसएफ जवानों ने एक कैंपर वाहन (क्रमांक सीजी 12 बीके 4836) को डीजल चोरी करते हुए पकड़ लिया।

सूत्रों के अनुसार, मौके से वाहन चालक सहित डीजल चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए वाहन और आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए दीपका पुलिस के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी अकेला था या किसी संगठित गिरोह से जुड़ा हुआ है।

Share This Article