कोटा ,28नवंबर : कोटा में 8 लाइन पर प्राइवेट स्लीपर बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर की मौत हो गई, जबकि 12 यात्री घायल हुए हैं। कल्पना ट्रेवल्स की बस दिल्ली से इंदौर जा रही थी। बस में करीब 42 व्यक्ति सवार थे। घायलों को इलाज के लिए कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है। घटना तड़के करीब 4:30 बजे की है।
हादसे के समय ज्यादातर यात्री सो रहे थे। जैसे ही एक्सीडेंट हुआ चीख पुकार मच गई। लोगों ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई। बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
कैथून थाना सीआई संदीप शर्मा ने बताया अरण्ड़खेड़ा के पास 8 लाइन पारलिया पर एमपी नंबर की स्लीपर बस का अज्ञात वाहन के साथ एक्सीडेंट हो गया। बस आगे चल रहे वाहन में घुस गई। हादसे में 2 ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। एक ड्राइवर का शव गाड़ी में फस गया। जिसे निकालने की प्रक्रिया जारी है। 12 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए कोटा रेफर किया गया है। फिलहाल हादसे के कारण सामने नहीं आए हैं। गिर्राज रेबारी 40 साल, श्याम सुंदर सेन की मौके पर की मौत हो गई।
न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉ. रमाकांत ने बताया कि हादसे में घायल 12 यात्रियों को इलाज के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है। इनमें आठ पुरुष, चार महिलाएं हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। ज्यादातर यात्रियों के सिर व पैर में चोट लगी है।
एडिशनल एसपी कोटा ग्रामीण राम कल्याण मीणा ने बताया कि राज कल्पना ट्रेवल्स की वीडियो कोच बस दिल्ली से इंदौर जा रही थी। जो पीछे से ट्रक से टकरा गई। संभवतया रात का समय होने से ड्राइवर को नींद आने से गाड़ी आगे चल रहे वाहन से भिड़ गए। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है जबकि 12 यात्री घायल हुए हैं। यात्रियों ने पूछताछ में बताया कि बस दिल्ली से रात 9 बजे रवाना हुई थी।
ये हुए घायल
अनीता रस्तोगी (53) मेरठ यूपी
सौरव रस्तोगी (27) मेरठ यूपी
गौरव रस्तोगी (25) मेरठ यूपी
अजीत सिंह (40 ) सोनीपत हरियाणा
अविनाश जाटव (37) इंदौर एमपी
प्रियंका जाटव (32) इंदौर एमपी
मोहित कक्कड़ फरीदाबाद
चांदनी (30) रोहिणी नई दिल्ली
सरोज (48) नबे सराय नई दिल्ली
किशन जैन (50) नबे सराय नई दिल्ली
विक्की (20) मंडाना कोटा
देवेंद्र बघेल (28) माधो नगर उज्जैन



