Vedant Samachar

दिल्ली कैपिटल्स से लेकर RCB तक… WPL 2026 ऑक्शन के बाद कौन सबसे मजबूत? सभी टीमों का फुल स्क्वॉड एक साथ देखें

Vedant samachar
2 Min Read

दिल्ली,28नवंबर। WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के लिए गुरुवार (27 नवंबर) को नई दिल्ली के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में मेगा ऑक्शन हुआ। इस नीलामी में टीम इंडिया की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी बनीं। उन्हें यूपी वॉरियर्स ने RTM कार्ड का इस्तेमाल करते हुए 3.20 करोड़ रुपये में दोबारा खरीदा। विदेशी खिलाड़ियों में एमेलिया केर सबसे महंगी रहीं, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने RTM के जरिए 3 करोड़ रुपये में टीम में वापस लिया।

ऑक्शन खत्म होने के बाद अब फैन्स की नजरें WPL 2026 सीजन पर हैं, जिसका आयोजन 9 जनवरी से 5 फरवरी तक नवी मुंबई और वडोदरा में होगा। मुंबई इंडियंस अपना टाइटल डिफेंड करने उतरेगी, जबकि RCB WPL जीतने वाली दूसरी टीम है।

मुंबई इंडियंस (16 खिलाड़ी)
हरमनप्रीत कौर, जी कमलिनी, राहिला फिरदौस, नैट साइवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, एमेलिया केर, संस्कृति गुप्ता, सजीवन सजना, निकोला कैरी, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, पूनम खेमनार, सैका इशाक, शबनम इस्माइल, मिली इलिंगवर्थ

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (16 खिलाड़ी)
स्मृति मंधाना, जॉर्जिया वॉल, डी हेमलता, गौतमी नाईक, ऋचा घोष, प्रत्यूषा कुमार, एलिसा पेरी, पूजा वस्त्राकर, ग्रेस हैरिस, नादिन डिक्लर्क, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, लिंसी स्मिथ, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल

यूपी वॉरियर्स (18 खिलाड़ी)
मेग लैनिंग, फीबी लिचफील्ड, किरण नवगिरे, प्रतीका रावल, श्वेता सेहरावत, हरलीन देओल, सिमरन शेख, शिप्रा गिरि, दीप्ति शर्मा, डिएंड्रा डॉटिन, क्लो ट्रायोन, जी त्रिशा, सुमन मीणा, आशा शोभना, सोफी एक्लेस्टोन, शिखा पांडे, क्रांति गौड़, तारा नौरिस

दिल्ली कैपिटल्स (16 खिलाड़ी)
शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, लॉरा वोलवार्ट, दीया यादव, तानिया भाटिया, लिजेल ली, ममता मादीवाला, एनाबेल सदरलैंड, मारिजाने कैप, निकी प्रसाद, चिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, लुसी हैमिल्टन, श्री चरणी, नंदनी शर्मा

गुजरात जायंट्स (18 खिलाड़ी)
भारती फूलमाली, डैनी वायट, शिवानी सिंह, बेथ मूनी, यास्तिका भाटिया, एश्ले गार्डनर, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहैम, काश्वी गौतम, अनुष्का शर्मा, कनिका आहूजा, आयुषी सोनी, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, किम गार्थ, तितास साधु, हैप्पी कुमारी

Share This Article