पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

जांजगीर 1 दिसम्बर (वेदांत समाचार) जिले में आज 1 दिसंबर से समर्थन मूल्य पर धान ख़रीदी प्रारंभ हो चुकी है जिले के पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर द्वारा चंद्रपुर सहित आसपास के धान खरीदी मंडियों का सघन निरीक्षण किया साथ ही धान खरीदी मंडी में लोगों से कानून व्यवस्था की जानकारी ली तथा लोगों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई से जुझना तो नहीं पड़ रहा है इसके लिए उन्होंने हर वर्ग के किसानों से उनका हालचाल जाना। पुलिस अधीक्षक द्वारा धान खरीदी केंद्र चंद्रपुर मंडी का निरीक्षण किया गया जहाँ धान खरीदी केंद्र प्रभारी से किसानों की व्यवस्था के बारे में जानकारी लिए तथा उचित मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश दिए।

प्रत्येक किसानों से धान खरीदी किस प्रकार हो रही है, टोकन की क्या व्यवस्था है इन सब की जानकारी ली तथा धान खरीदी केंद्र के सभी कर्मचारियों को किसानों के साथ अच्छा व्यवहार करके उनको कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा । निरीक्षण के दौरान SDOP चंद्रपुर बी. एस. खुटिया,डीएसपी यातायात संदीप मित्तल,थाना प्रभारी बाराद्वार तेज प्रताप यादव, चंद्रपुर थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर सहित पुलिस के स्टाफ मौजूद रहे।