[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

Suicide News: पढ़ाई से परेशान या जिद का अंजाम? 12 साल के मासूम ने खत्म की जिंदगी…

Suicide News: पढ़ाई से परेशान या जिद का अंजाम? 12 साल के मासूम ने खत्म की जिंदगी…

गरियाबंद,27नवंबर (वेदांत समाचार) । खरीपथरा गांव में 12 साल के एक मासूम बच्चे की दर्दनाक खुदकुशी से पूरा क्षेत्र सदमे में है। पढ़ाई से लगातार दूरी बना रहे सोहन यादव ने स्कूल जाने की बजाय मौत का रास्ता चुन लिया। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

परिजनों के मुताबिक, सोहन स्वभाव से जिद्दी था। जब भी उसे स्कूल भेजने की बात की जाती, वह नाराज हो जाता था। वह 6–7 दिनों में मुश्किल से एक दिन ही स्कूल जाता था। सोमवार को भी माता-पिता ने जब उसे पढ़ाई को लेकर समझाया, तो वह फिर उखड़ गया।

जानकारी के अनुसार, माता-पिता जब गाय चराने खेत की ओर गए हुए थे, तब शाम करीब 4 बजे सोहन ने घर के पास एक पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बच्चे की मौत की खबर गांव में फैलते ही मातम पसर गया।

महज 12 साल का मासूम, स्कूल जाने की जिद से इतना व्यथित हो जाएगा कि अपनी जान दे देगा—यह बात पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों और परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

[metaslider id="133"]

Vedant samachar