विधानसभा अध्यक्ष ने फूलमत महंत को दी श्रद्धाञ्जलि, को परिवार के प्रति व्यक्त की अपनी संवेदना….

जांजगीर-चांपा 30 नवंबर (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने सारा गांव की प्रतिष्ठित महिला श्रीमती फूलमत महंत के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धाञ्जलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत फूलमत के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढाढस बंधाया और ईश्वर से इस असह्य दुख को सहने उन्हें शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत का 28 नवंबर की रात सारा गांव नगर आगमन हुआ। डॉक्टर महंत के नगर आगमन होने की सूचना पर 29 नवंबर की सुबह से ही अंचल वासी बड़ी तादाद में अपनी समस्या लेकर मंहत निवास पहुंचे थे । डॉक्टर महंत ने उनकी समस्या सुनी और जनसंपर्क किया। दोपहर 11:00 बजे डॉक्टर महंत नगर के बी डी महंत वार्ड निवासी प्रतिष्ठित महिला श्रीमती फूलमत महंत पति डॉक्टर मिलन दास महंत उम्र 80 वर्ष के देहावसान हो जाने पर उनके घर जाकर श्रद्धांजलि दी। डॉ महंत ने उनके पुत्र, रोबिन गोविंद गोपाल नरेश महंत सहित परिवार को सांत्वना दिया।


इस अवसर पर डॉक्टर महंत के साथ भाई राजेश महंत ठाकुर, गुलजार सिंह ,नगर पंचायत के अध्यक्ष राम किसन सूर्यवंशी उपाध्यक्ष दिनेश्वर राठौर पार्षद गण व अंचल के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।