LIVE Cricket Score & Updates
Ind vs SA Live Match Score: ऋषभ पंत भी आउट
कप्तान ऋषभ पंत (13) के विकेट के साथ ही आधी भारतीय टीम पवेलियन लौट गई है. साइमन हार्मर ने ही ये विकेट लिया है.
पंत ने दिखाए तेवर
मुश्किल स्थिति में फंसी टीम इंडिया के 50 रन पूरे हो गए हैं. कप्तान ऋषभ पंत ने केशव महाराज के ओवर में लगातार गेंदों पर चौका और छक्का जमाकर टीम के स्कोर को थोड़ा आगे बढ़ाया.
जुरेल भी आउट
साइमन हार्मर ने एक ही ओवर में 2 विकेट झटक लिए. कुलदीप को आउट करने के बाद ओवर की आखिरी गेंद पर नए बल्लेबाज ध्रुव जुरेल (2) स्लिप में कैच दे बैठे.
कुलदीप यादव आउट
भारतीय टीम को दिन का पहला झटका लगा है और कुलदीप यादव आउट हो गए हैं. साइमन हार्मर ने उन्हें बोल्ड कर दिया.
अब कुलदीप को जीवनदान
अगले ही ओवर में कुलदीप यादव को भी जीवनदान मिल गया. साइमन हार्मर की गेंद पर स्लिप में एडन मार्करम ने आसान सा कैच छोड़ दिया.
बच गए सुदर्शन
साई सुदर्शन को जीवनदान मिला है. मार्को यानसन की गेंद पर वो विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हो गए थे. मगर जैसे ही वो पवेलियन लौटने लगे, तभी नोबॉल का साइरन बज गया क्योंकि यानसन का पैर क्रीज से बाहर था.
शुरू हुआ पांचवे दिन का खेल
गुवाहाटी टेस्ट मैच के आखिरी दिन का खेल शुरू हो चुका है और भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव और साई सुदर्शन ने क्रीज संभाल ली है.
साई सुदर्शन के लिए बड़ा दिन
आज का दिन टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ा होने जा रहा है क्योंकि उसे पूरे दिन खेलकर टेस्ट मैच बचाना होगा. उतना ही बड़ा दिन ये टीम के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन के लिए भी है, जो अभी तक नंबर-3 पोजिशन पर अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं और सवालों के घेरे में हैं. साई सुदर्शन और कुलदीप यादव पांचवे दिन भारतीय पारी को आगे बढ़ाएंगे.
टीम इंडिया को चाहिए 522 रन
भारतीय टीम को अगर गुवाहाटी टेस्ट मैच जीतना है तो उसे आज 522 रन बनाने होंगे, जो लगभग असंभव है. टेस्ट क्रिकेट में एक दिन में आज तक कभी भी इतने रन नहीं बने. खास तौर पर चौथी पारी में और आखिरी दिन तो ऐसा कभी नहीं हुआ है. ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों के सामने पूरा दिन बैटिंग कर मैच ड्रॉ करवाने की चुनौती है.
India vs South Africa 2025 Live Score, 2nd Test at Barsapara Cricket Stadium: गुवाहाटी में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच अपने आखिरी दिन में पहुंच गया है और ये दिन भारतीय क्रिकेट इतिहास के लिए एक और बुरा अध्याय जोड़ता हुआ दिख रहा है. आज गुवाहाटी टेस्ट मैच का पांचवा और आखिरी दिन है और टीम इंडिया के सामने ये मैच बचाने की चुनौती है. साउथ अफ्रीका ने चौथे दिन अपनी दूसरी पारी 260 रन पर घोषित करते हुए टीम इंडिया को 549 रन का असंभव सा लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने सिर्फ 27 रन तक ही 2 विकेट गंवा दिए थे. अब आज उसके सामने ये मैच बचाने की मुश्किल चुनौती है.
टेस्ट मैच में अब तक क्या हुआ?
गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में पहली बार खेले जा रहे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 489 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. उसके लिए सेन्युरन मुथुसामी ने शानदार शतक जमाया था, जबकि मार्को यानसन ने भी 93 रन बनाए थे. इसके जवाब में टीम इंडिया सिर्फ 201 रन पर ढेर हो गई थी. मार्को यानसन ने 6 विकेट लेकर कहर बरपाया था.
साउथ अफ्रीका को पहली पारी में 288 रन की विशाल बढ़त मिली थी लेकिन उसने भारत को फॉलो-ऑन के लिए नहीं कहा. फिर दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका ने ट्रिस्टन स्टब्स के 94 रन के दम पर 5 विकेट खोकर 260 रन बनाए और पारी घोषित की. मगर दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडियना अपने दोनों ओपनर, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल, के विकेट गंवा दिए थे. टीम के लिए साई सुदर्शन और नाइट वॉचमैन कुलदीप यादव क्रीज पर थे.



