Tanya Mittal Adult Toys Business: टीवी का लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ पिछले तीन महीनों से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। शो में मौजूद कंटेस्टेंट अपने गेमप्ले से लगातार लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। घर के भीतर तान्या मित्तल अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। उनका लाइफस्टाइल और बिज़नेस अक्सर सुर्खियां बटोरता है। हालांकि, कई लोग तान्या की बातों को सच नहीं मानते और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जाता है।एक एपिसोड में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आईं मालती चाहर ने तान्या मित्तल के बिज़नेस को लेकर कुछ सवाल उठाए थे। अब इस पूरे मामले पर तान्या मित्तल के मैनेजर की प्रतिक्रिया सामने आई है। आइए जानें पूरा मामला।
मालती चाहर ने सोशल मीडिया के आधार पर तान्या के बारे में दावा किया था, लेकिन तान्या ने इसे तुरंत गलत कहा। मालती ने कहा था कि तान्या एडल्ट टॉय और कॉन्डम का बिज़नेस करती हैं, जबकि तान्या ने इन बातों को पूरी तरह नकार दिया। अब उनके मैनेजर ने भी इस दावे पर खुलकर बात की है। ‘बॉलीवुड स्पाई’ से बातचीत में तान्या मित्तल के मैनेजर ने मालती के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े मंच पर किसी लड़की के बारे में ऐसी बातें कहना बेहद शर्मनाक है। मैनेजर के अनुसार, मालती द्वारा किए गए आरोपों का कोई आधार नहीं है।
आगे मैनेजर ने कहा, “कर्मा हमेशा लौटकर आता है। मालती ने तान्या के बारे में गलत बातें कीं, और अब वही आरोप उन पर लगाए जा रहे हैं कि वह लेस्बियन हैं।” अंत में उन्होंने कहा, “शायद अब मालती को समझ आया होगा कि किसी के बारे में झूठी या सुनी-सुनाई बातें नहीं कहनी चाहिए। बिना सच्चाई जाने ऐसी बातें करना गलत है।” उधर, रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ को लेकर खबर है कि इसका फिनाले दिसंबर में होने वाला है। सलमान खान के शो के विजेता का नाम जानने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं।



