CG BREAKING : पद्मश्री तीजन बाई अब प्रोफेशनल कांग्रेसी, प्रदेशाध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

रायपुर। छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। प्रदेश की प्रतिष्ठित लोक गायिका, पंडवानी की पर्याय कहलानी वाली पद्मश्री तीजन बाई ने प्रोफेशनल कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर ने उन्हें सदस्यता दिलाई है। क्षितिज चंद्राकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दामाद हैं।

छत्तीसगढ़ के गांव—गांव में पंडवानी के माध्यम से लोक कला को प्रस्तुत कर प्रदेश से लेकर देश और दुनिया में विख्यात हो चुकी पद्मश्री तीजन बाई आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। बल्कि दुनिया के लिए एक आईकॉन बन चुकी हैं।

पद्मश्री तीजन बाई ने आज एक बड़ा फैसला करते हुए प्रोफेशन कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। यह कांग्रेस का ही एक अंग है। प्रख्यात पंडवानी लोक गायिका तीजन बाई के प्रोफेशनल कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद से प्रदेश के राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई है।

लोक कलाकारों को आमतौर पर उतनी सूर्खियां नसीब नहीं होती, जितनी पद्मश्री तीजन बाई को मिली है। दो राय नहीं कि यह उनका हुनर ही था, जो उन्होंने पंडवानी को उस तर्ज पर प्रस्तुत किया। जिसके बाद उन्हें पलटकर देखना नहीं पड़ा। गांव से निकलकर प्रदेश, फिर देश और विदेशों में भी पुरस्कृत हो चुकी पद्मश्री आज खुद छत्तीसगढ़ की पहचान बन चुकी हैं।