[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

छत्तीसगढ़: पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास, कारोबारी हरपाल अरोरा और अशोक टूटेजा के ठिकानों पर ACB-EOW की दबिश

रायपुर 23 नवंबर 2025 (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ में रविवार सुबह एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम सक्रीय हो गई है. आबकारी और डीएमएफ मामले से जुड़े लगभग 18 ठिकानों पर दबिश दी गई है. बताया जा रहा है कि पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास के ठिकानों पर दबिश दी गई है. मौके पर अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं. साथ ही हरपाल अरोरा के घर छापेमारी की गई है. वहीं बिलासपुर में अशोक टूटेजा के ठिकानों पर छापा पड़ा है.

इसके अलावा अंबिकापुर, कोंडागांव समेत विभिन्न जिलों में छापा पड़ा है. एसीबी-ईओडब्ल्यू टीम के अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं.

[metaslider id="133"]