नारायणपुर 22 नवंबर 2025 (वेदांत समाचार)। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में 20 नवम्बर को जिला पंचायत के सभा में जिला नारायणपुर के समस्त राजनैतिक दलों एवं राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेण्ड का बैठक आयोजित किया गया।
जिसमें राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से गणना पत्रक वितरण एवं ऑनलाईन अपडेट के संबंध में जानकारी दी गई गई साथ ही बूथ लेवल अधिकारियों को सहयोग करने हेतु राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेण्ड को निर्देशित करने हेतु आग्रह किया गया है तथा बूथ लेवल एजेण्ड को गणना पत्रक भरने के संबंध में बताया गया एवं सभी को अपने अपने मतदान केन्द्र के बूथ लेवल अधिकारियों के सहयोग करने हेतु आग्रह किया गया है।



