Vedant Samachar

CG ब्रेकिंग : सेंट्रल जेल रायपुर में बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर, 05 जनवरी 2026। सेंट्रल जेल रायपुर के भीतर एक बंदी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना जेल परिसर के गोल एरिया स्थित बैरक नंबर 5 की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार बंदी की मौत की सूचना देर रात करीब 12 बजे उसके परिजनों को दी गई। हर सप्ताह मुलाकात के लिए जेल आने वाली मृतक की बहन और पत्नी ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि बंदी जेल में प्रताड़ना की शिकायत करता रहता था। परिजनों का कहना है कि मृतक ने कई बार कपड़े और स्वेटर छीने जाने की बात भी बताई थी।

घटना के बाद जेल प्रशासन द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं मामले की जांच के लिए संबंधित विभागों को सूचना दे दी गई है। बंदी की मौत को लेकर जेल प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Share This Article