जवानों ने मिलिशिया कमांडर को किया ढेर, भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद..

सुकमा28 नवंबर (वेदांत समाचार)। नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ताड़मेटला मुठभेड़ में एक ईनामी नक्सली के मारे जाने की खबर आई है। मारे गए नक्सली की पहचान मिलिशिया कमांडर भीमा के रूप में हुई है, जिस पर 5 लाख रूपए का ईनाम घोषित किया गया था।

बता दें कि सुकमा जिले में शुक्रवार की शाम मुठभेड़ में ढेर हुए माओवादी भीमा का शव लेकर शनिवार को जवान जिला मुख्यालय लौट आए हैं। जानकारी के मुताबिक़ जवानों ने घटना स्थल से बन्दुक, IED, हथियार और विस्फोटक सामान जप्त किए हैं। मुठभेड़ में ढेर हुए नक्सली माड़वी भीमा नक्सलियों का मिलिशिया कमांडर बताया जा रहा है। साथ ही यह IED एक्सपर्ट भी था। भीमा के ऊपर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

सुकमा के एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि, नक्सली भीमा लगभग 11 बड़ी घटनाओं में शामिल रहा है। सबसे ज्यादा चिंतागुफा इलाके में इसने जमकर तांडव मचाया है। यह मिनपा मुठभेड़ में भी शामिल था, जिसमें हमारे 17 जवान शहीद हुए। साथ ही भालेराव में IED ब्लास्ट की घटना में भी शामिल था। इस घटना में 1 जवान शहीद हुए हुआ था। भीमा 18 जवानों की शहादत का जिम्मेदार है।