इंदौर, 5 मई 2026। मध्य भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘ऑर्बोसिस स्टार्टअप अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन इंदौर में भव्य रूप से किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के 50 उभरते स्टार्टअप्स और उनके विजनरी फाउंडर्स को सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य केवल सम्मान देना नहीं, बल्कि स्थानीय स्टार्टअप्स को एक सशक्त मंच प्रदान करना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना रहा।
इस खास आयोजन में 100 से अधिक स्टार्टअप्स ने भाग लिया, जहां ‘रैंप वॉक रनवे’ जैसे अनोखे कॉन्सेप्ट के जरिए उनकी यात्रा, आइडिया और इनोवेशन को प्रस्तुत किया गया। यह पहल न केवल आकर्षण का केंद्र बनी, बल्कि इसने स्टार्टअप्स को अपनी ब्रांड स्टोरी प्रभावी तरीके से पेश करने का अवसर भी दिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व ऑर्बोसिस ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर प्रभात अग्रवाल ने किया। आयोजन को सफल बनाने में डायरेक्टर्स पूजा मोगल, ऋतु अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल और शुभम पाटीदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, एआईएस सिग्नेचर ने ऑफिशियल पावर पार्टनर के रूप में इस इवेंट को मजबूती प्रदान की।
इवेंट का सबसे चर्चित हिस्सा पीआर 24×7 के साथ आयोजित टॉक शो रहा, जिसमें परसेप्शन बिल्डिंग, ब्रांड प्रेजेंस और स्मार्ट पीआर पर गहन चर्चा की गई। इस सत्र में उद्योग से जुड़े अनुभवी उद्यमियों ने नए फाउंडर्स को यह समझाया कि केवल एक अच्छा प्रोडक्ट ही सफलता की गारंटी नहीं है, बल्कि सही प्रस्तुति, मजबूत ब्रांड स्टोरी और रणनीतिक पब्लिक रिलेशंस भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं।
पीआर 24×7 की सीईओ नेहा गौर ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी स्टार्टअप की कहानी ही उसकी सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पब्लिक रिलेशंस केवल दिखने का माध्यम नहीं, बल्कि यह भरोसा बनाने की मजबूत नींव है, जो किसी भी ब्रांड को लंबे समय तक टिकाऊ बनाती है।
वहीं, ऑर्बोसिस के फाउंडर प्रभात अग्रवाल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल अवॉर्ड देना नहीं, बल्कि एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करना है, जहां स्थानीय स्टार्टअप्स को वह पहचान और सम्मान मिल सके जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने ‘रनवे’ कॉन्सेप्ट को इनोवेशन की नई पहचान बताते हुए कहा कि अब मध्य भारत भी स्टार्टअप और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
इस समारोह में जिन प्रमुख स्टार्टअप फाउंडर्स को सम्मानित किया गया, उनमें रोशन कुशवाहा (इंश्योर मार्केटिंग सॉल्यूशन), शुभम पाटीदार (ऑर्बोटॉक्स), आशीष गुप्ता (ऑर्बोसिस रियलिटी), वैभव मेहरोत्रा (वैभव परफ्यूमरी), पूजा विश्वकर्मा (गीता की रसोई), दीपक पंचाल (एट्जियन टेक्नोलॉजीज), भरत राठौड़ (गेटजी), निहित सबलोक (भोजनकार्ट), हेमंत पवार (एमपी सेलेब्रिटीज), प्रकाश अग्रवाल (घरतकसेवा), अमित चावला (अल्फाग्रोथविलेज), सोहम शर्मा (बॉटमार्ट्ज आईटी सॉल्यूशन), अभिषेक उपाध्याय (एयू प्रोडक्शन), रोशन भारद्वाज (गुरु प्रगति), पुष्पेंद्र व करुणा सिंह राजपूत (स्वर्णिक स्टूडियो), गौरव फांसे (जिटा टेक्नोलॉजी), यशराज गायकवाड़ (राइट ईट), प्रतीक पंडित (एआईएस सिग्नेचर), डॉ. रितेश अग्रवाल (मेडीलैब्स), अक्षय शेलट (डोमिगो), तुषार मोहबे व राहुल साहू (जस्टर्फ स्पोर्ट्स), प्रबल जैन (इंदौरी आर्टिस्ट), पंकज सूर्य (काम मिलेगा), रुचि वर्मा (आध्या ऑर्बोटेक), विपुल जैन (विपुलांचल वेल्थ मैनेजमेंट), अनुज भटनागर (डीज़लॉग डिलीवरी), मोहित शर्मा (फिक्सपॉइंट), प्रशांत पटेल (आस्मो डिजिटल), मनीष यादव (दबंग दुनिया), जयेश कुमार गुलाटी (मिस्टिक मंत्रा पिक्चर्स), शुभम परमार (कोराज), अमित अग्रवाल (ऑर्गेनिक स्किन), रितेश जायसवाल (स्टेवरस), पूजा पडियार (पीनॉक्स सॉल्यूशंस), काशिश व पुलकित जायसवाल (ब्लूओशन बिल्डिंग सॉल्यूशन), श्रेयांश जैन (व्हाइट कॉलर), नरेंद्र पिपलीवाल व आलोक जांगिड़ (त्रिनेत्रम नेक्स्टजेन), कृष्णा धाकड़ व उमंग अग्रवाल (ब्रांड्स ऑन ट्रेंड), उत्कर्ष चौरसिया (ब्लैक लियो वेंचर्स), आनंद शर्मा (ऑर्बोएविएशन), अंशुमन उपाध्याय (टिकट बुक करो), साशी ससपुटे (एनजीओ महासंग), अमन जगताप (रेयर फ्लोरिंग्स), अविधा चतुर्वेदी (पेपरटू प्लांट), अमित केवलरामानी (शॉपहोल इंडिया गिफ्ट्स), ईशान मिश्रा (मेधावी इनोवेशन) और श्री शर्मा (शाइनविदश्री) शामिल रहे।
ऑर्बोसिस ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड एक मल्टीडिसिप्लिनरी कंपनी है, जो टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर, एजुकेशन और ह्यूमन कैपिटल जैसे क्षेत्रों में इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। कंपनी हाई क्वालिटी वेबसाइट्स, मोबाइल एप्लिकेशन और ब्रांडिंग सॉल्यूशंस के माध्यम से स्टार्टअप्स और व्यवसायों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह आयोजन न केवल इंदौर के स्टार्टअप्स के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि इसने यह भी साबित कर दिया कि शहर अब स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में देश के अग्रणी शहरों में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रहा है।

