Vedant Samachar

बड़े पर्दे पर फिर धमाल मचाएंगे ‘फुकरे’ चूचा और हनी… वरुण-पुलकित की नई फिल्म इस दिन होगी रिलीज

Vedant Samachar
3 Min Read

मुंबई : फुकरे स्टार वरुण शर्मा को फैंस उनके बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए पसंद करते हैं. वरुण ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है. वरुण फुकरे 3 के बाद से बड़े पर्दे से दूर हैं. अब वरुण ने अपने नए प्रोजेक्ट का अनाउंसमेंट कर दिया है. फैंस के लिए इस चीज में एक और खुशखबरी ये है कि इस प्रोजेक्ट में उनके साथ पुलकित सम्राट भी होने वाले हैं. फिल्म का नाम ‘राहु केतू’ है.

पुलकित और वरुण को फैंस फुकरे से इस जोड़ी को पसंद करते हैं. पुलकित और वरुण की केमेस्ट्री ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है. अब एक और फिल्म में दोनों साथ नजर आने वाले हैं. वरुण ने क्षितिज फेस्ट में फिल्म का अनाउंसमेंट किया था.

16 जनवरी को रिलीज होगी ‘राहु केतू’
वरुण की ये फिल्म 16 जनवरी 2026 को रिलीज होगी. वरुण ने क्षितिज फेस्ट में फिल्म की एक झलक शेयर की. वरुण ने फैंस के साथ अपनी एक्साइटमेंट शेयर की. वरुण ने कहा- ‘अगर आपको फुकरे पसंद आई थी, तो ये फिल्म भी आपको खूब पसंद आने वाली है. इस फिल्म में मैं और पुलकित एक बार फिर से साथ होने वाले हैं. ये फिल्म 16 जनवरी को रिलीज होगी. फिल्म का नाम राहु केतू है.’ फुकरे में वरुण ने चूचा का किरदार अदा किया था, वहीं पुलकित ने फिल्म में हनी का रोल निभाया था. दोनों की ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोस्ती को फैंस खूब पसंद करते हैं.

पीयूष मिश्रा भी होंगे शामिल
पुलकित और वरुण के अलावा फिल्म में चंकी पांडे, शालिनी पांडे और मल्टी टैलेंटेड आर्टिस्ट पीयूष मिश्रा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. फिल्म की पहली झलक ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. साथ ही फैंस फिल्म के ट्रेलर का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आपको बता दें कि पुलकित और वरुण की जोड़ी को साल 2013 की फिल्म फुकरे, 2017 की फुकरे रिटर्न्स और साल 2023 की फुकरे 3 में देखा गया था. तीनों ही फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिला था.

Share This Article