Vedant Samachar

Kanpur News: लड़की ने अपने दांतों से काट डाली मनचले की जीभ, जबरन किस करना पड़ा भारी, खून से लथपथ जमीन पर गिरा

Vedant samachar
3 Min Read

कानपुर,18 नवम्बर 2025। यूपी के कानपुर के बिल्हौर इलाके में एक मनचले युवक को लड़की से छेड़छाड़ करना काफी खतरनाक साबित हो गया। बताया जा रहा है कि शादीशुदा होने के बावजूद वह लड़की को लगातार परेशान करता था। पीछे से आकर जबरदस्ती दबोचने लड़की को जबरदस्ती दबोचने पर लड़की ने गुस्से में अपने दांतों से उसकी जुबान काट ली। घायल युवक अस्पताल में भर्ती है।

युवक पर आरोप है कि वह मनचला लड़की के पीछे-पीछे जाकर अक्सर उसे परेशान करता था। जबरदस्ती दबोच लेता था, तंग आकर लड़की ने अपने दांतों से उसकी जुबान काट डाली। पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है। घायल युवक अस्पताल में इलाज करा रहा है जबकि पुलिस उसके ठीक होते ही उसकी गिरफ्तार करने को तैयार बैठी है।

लड़की के पीछे काफी दिनों से पड़ा था शादीशुदा चंपी

पूरा मामला कानपुर के बिल्हौर इलाके के एक गांव का है। यहां रहने वाला चंपी शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। इसके बावजूद वह गांव की एक लड़की के पीछे काफी दिनों से पड़ा था, लड़की उसको कई बार समझा चुकी थी मगर वह अपनी हरकते बदलने को तैयार नहीं था।

 ⁠
बीते दिन सोमवार को लड़की खेत पर मिट्टी लेने गई थी, तभी पीछे से चंपी भी चुपचाप वहां पहुंचा। उसने लड़की को खेत में पकड़ लिया और जबरदस्ती उसको चूमने लगा, लड़की ने विरोध किया लेकिन वह उसको हटा नहीं पा रही थी। मौका मिलते ही लड़की ने तुरंत अपने दांतों से उसकी जुबान को कसकर पकड़ लिया और काट लिया। जुबान कटते ही चंपी दर्द से चिल्ला उठा, उसके मुंह से खून बहने लगा। वह खेत में ही गिर गया।

युवक को बिल्हौर सरकारी अस्पताल भेजा

इसके बाद लड़की ने अपने भाइयों को जानकारी दी। चंपी के परिवार वाले भी मौके पर आ गए। उन्होंने लड़की के भाइयों पर आरोप लगाया उन्होंने उसकी जुबान काटी है लेकिन पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि लड़की के भाई उस समय गांव में ही नहीं थे। इसके बाद पुलिस ने युवक को बिल्हौर सरकारी अस्पताल भेजा जहां से उसको कानपुर के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने बताय कि लड़की के द्वारा शिकायत की गई है, आरोपी के ठीक होते ही उसको गिरफ्तार किया जाएगा।

Share This Article