’’संविधान दिवस’’ 26 नवम्बर को….

बेमेतरा25 नवंबर (वेदांत समाचार)। भारतीय ’’संविधान दिवस’’ 26 नवम्बर को मनाया जायेगा। डॉ. अम्बेडकर की अध्यक्षत में भारतीय संविधान के प्रारुप निर्माण किया गया था। भारतीय संविधान को 26 नवम्बर 1949 को अंगीकृत किया था। 26 नवम्बर 2021 को सम्पूर्ण भारत में संविधान दिवस के रुप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले के सभी शासकीय कार्यालय एवं शैक्षणिक संस्थाओं में भारतीय संविधान के ’’उद्देशिका’’ को पढ़ा जाए।