Vedant Samachar

महिला कल्याण समाज एसईसीएल इंदिरा विहार बिलासपुर द्वारा जरूरतमंदों को कंबल, स्वेटर व अध्ययन सामग्री वितरित

Vedant Samachar
2 Min Read

बिलासपुर,18नवंबर (वेदांत समाचार) । सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए महिला कल्याण समाज एसईसीएल इंदिरा विहार बिलासपुर ने ग्राम फुलवारी में जरूरतमंद बच्चों और बुजुर्गों को सहायता सामग्री का वितरण किया। श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती शशि दुल्हन मैडम के मार्गदर्शन में आयोजित यह सेवा कार्यक्रम 16 नवंबर (रविवार) को आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वेटर, पेन, पेंसिल, रबर, शार्पनर, बिस्किट, मूंग दाल, फल आदि प्रदान किए गए। वहीं बुजुर्गों के लिए कंबल, शॉल और बिस्किट का वितरण किया गया। संस्था का उद्देश्य ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना और बच्चों को अध्ययन के प्रति प्रेरित करना था।

महिला कल्याण समाज की सचिव श्रीमती माधुरी तिवारी ने बताया कि समाज सेवा संस्था की प्रामिकता है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्ची मानवता है और संगठन प्रत्येक वर्ष इस दिशा में कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज की अनेक सदस्यों ने अपना अमूल्य योगदान दिया, जिनमें श्रीमती रेहाना खान, कविता घोष, सुप्रभा आचार्य, सरोज वस्त्रकर, कृति गंगाजली, सरिता पार्टले, जागिता रानी, माया राव, राधा सिं, कीर्ति साहू, सरला शर्मा, रोज रथ, एंजेलिना राज, अमित जायसवाल, लिपि दास गुप्ता, वंदना कुमारी, सरिता चौहान, बृहस्पति कश्यप, भारती सिंह, सीमा दिघरस्कर, राखी कोस्टा, प्रभास शुक्ला, कविता, प्रीति, रवि, आभा पांडे, रजनी श्रीवास, नागमणि राव, संतोषी मेहता, रेखा गला, शेफाली घोष, सुनीता जायसवाल, पुष्पा पटेल, उषा चंद्र, रूबी हनीफी, भानुमति नेताम, ताराबाई, आयुषी जैन, सीना बिन्नी, राजश्री साहू, दिव्या भौमिक, रेणुका मसीह, हेमलता कश्यप, सविता शर्मा, बबीता मिश्रा, माया कपाले, वंदना देवांगन, नीलम सैम, सफीना, दिव्या, गीता रावत, किरण ठाकुर, रामकली जायसवाल, दुर्गेश साहू, किरण बाला पांडे, प्रभा तिवारी, गीता मंडल और सुषमा महतो शामिल हैं।

महिला कल्याण समाज ने संदेश दिया कि समाज सेवा ही सच्ची मानव सेवा है और संगठन आगे भी इसी भावना के साथ कार्य करता रहेगा

Share This Article