लिन इन में रखा, शादी से मुकरा, दुष्कर्म का केस दर्ज

भाेपाल 23 नवम्बर (वेदांत समाचार)। निशातपुरा थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके लिव इन पार्टनर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। वह महिला का तब से शारीरिक शाेेषण कर रहा था, जब वह नाबालिग थी। पुलिस ने आराेपित काे हिरासत में ले लिया है।

निशातपुरा थाना पुलिस के मुताबिक मूलत: बैरसिया की रहने वाली एक किशाेरी का परिचय इंटरनेट मीडिया के माध्यम से रतन कालाेनी निवासी अभिषेक कुशवाहा उर्फ लक्की से हाे गई थी। दाेनाें की दाेस्ती नजदीकियाें में बदल गई। महिला ने शिकायत में बताया कि एक दिन अ‍भिषेक उसे घुमाने के बहाने से अपने मामा के ढाबे पर ले गया।

वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। विराेध करने पर उसने शादी करने का भराेसा दिलाकर चुप करा दिया। साथ ही किशाेरी के साथ रतन कालाेनी में एक किराए के मकान में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा। वह किशाेरी का लगातार शारीरिक शाेषण भी करता रहा। किशाेरी जब शादी की बात करती ताे वह बालिग हाेने ही शादी करने की बात कहकर टाल देता था। इस दौरान किशाेरी बालिग भी हाे गई, तब भी अभिषेक शादी की बात काे टालने लगा।

महिला ने पुुलिस काे बताया कि हाल ही में उसने अभिषेक से शादी करने के बारे में स्पष्ट बताने काे बाेला, ताे उसने शादी करने से साफ मना करते हुए संबंध खत्म करने की बात कह दी। इसके बाद महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी। महिला ने 12वीं तक पढ़ाई की है। अभिषेक चाउमिन का ठेला लगाता है। महिला की शिकायत के आधार पर साेमवार काे अभिषेक उर्फ लक्की के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसे हिरास‍त में ले लिया गया है।