परिवार के साथ पिकनिक मानने गए 12 बच्चे की पानी में डूबने से हुई मौत…

 धमतरी 22 नवंबर (वेदांत समाचार)। जिले के नरहरा जलप्रपात में डूबने से 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक रविवार को अपने परिवार के साथ नरहरा में पिकनिक मनाने आया था। इसी दौरान वह जलप्रपात में नहाने गया था जहाँ पर पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गया। इस घटना में उसके चाचा भी पानी में डूब गया था लेकिन, मगर उसे बचा लिया गया। वहीं बच्चे का शव 18 घंटे बाद सोमवार की सुबह करीब 10 बजे मिल सका। यह मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, 12 साल का शेख अर्शसलाम रायपुर के पंडरी इलाके का निवासी है। वह अपने चाचा और परिवार के लोगों के साथ नरहरा जलप्रपात में पिकनिक मनाने आया था। सभी दोपहर के वक्त नहा रहे थे। इस दौरान शेख अर्शसलाम भी अपने चाचा के साथ नहा रहा था, लेकिन पैर फिसलने से वो और उसका चाचा शेख अजीज गहरे पानी में डूब गए। आस-पास के लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, जिससे शेख अजीज को तो बचा लिया था। मगर शेख अर्शसलाम का कुछ पता नहीं चल पा रहा था।

हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। इस इलाके में मोबाइल नेटवर्क दुरुस्त नहीं है जिसकी वजह से पुलिस को देर से जानकारी मिली। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक शाम हो चुकी। इसके चलते रेस्क्यू शुरू नहीं किया जा सका। अगले दिन सोमवार को गोताखोरों ने बच्चे को तलाशने फिर से रेस्क्यू शुरू किया, तब करीब सुबह 10 बजे बच्चे का शव मिली है। शव को पानी से निकालने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाला है।