प्रख्यात शिक्षाविद एवं साहित्यकार शिव कुमार पाण्डेय का निधन…

रायगढ़22 नवंबर (वेदांत समाचार)। प्रदेश के प्रख्यात शिक्षाविद एवं वरिष्ठ साहित्यकार, कवि, कला समीक्षक शिव कुमार पाण्डेय का सोमवार को निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान मातृ छाया भुज बंधान मार्ग बैकुंठपुर से दोपहर 3 बजे निकाली जावेगी। श्री पाण्डेय विगत कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। आज तड़के 5:00 बजे उनका निधन हो गया। वे प्रदीप, सतीश, सुनील, दीपक पांडे की पिता थे।

ग्राम टपर्दा में 01 अगस्त सन 1935 को जन्मे सुविख्यात साहित्यकार मनीषियों के परिवार में जन्मे स्व. रमेश प्रसाद पाण्डेय के पुत्र एवं संजात साहित्य वाचस्पति पुरातत्ववेत्ता स्वर्गीय लोचन प्रसाद पाण्डेय एवं पद्मश्री मुकुटधर पाण्डेय के पौत्र शिव कुमार पाण्डेय ने हिंदी साहित्य के व्याख्याता के पद पर 30 वर्षों से विद्यार्थियों को अपने ज्ञान से सींचा है।

हिंदी साहित्य में इनका योगदान अविस्मरणीय है। अपने जीवन काल मे हिंदी साहित्य के साधक के रूप में सतत सलंग्न रहें। विभिन्न साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में सादर समाधृत रहें। श्री पाण्डेय के तीन बेहद प्रचलित काव्य संग्रह युगाक्षर, अनुभूति और युगानुभूति प्रकाशित हुई है। शिव कुमार पाण्डेय की कविता-कहानियों एवं परिचर्चा का समय समय पर आकाशवाणी से प्रसारण भी होता आया है।