छत्तीसगढ़ में तापमान और बढ़ेगी ठंड, प्रदेश के कई जिलों में देर रात से बारिश

रायपुर। मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने को है और मंगलवार 23 नवंबर से प्रदेश के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट का काम शुरू होगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इससे ठंड में बढ़ोतरी होगी। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में जबरदस्त बदलाव हुआ है। बदली के बाद फिर से राजधानी समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। जिसके चलते तापमान में गिरावट हुई है। वहीं बारिश के थमने के बाद अब ठंड बढ़ने की संभावना बढ़ गई है।

3 से 4 दिनों के बाद बादल साफ होने के कारण ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 3-4 दिन बाद प्रदेश में बादल साफ हो जाएंगे, जिसके कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म जिला बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार प्रदेश में चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और आसपास समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक विस्तारित है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हो रही है। बता दें कि देर रात से हो रही बारिश से राजधानी में कई जगह जल भराव की स्थिति है। इसके अलावा झमाझम बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। मालूम होगा कि प्रदेश में अभी धान कटाई का काम चल रहा है। इस बीच बारिश से किसानों को नुकसान हुआ है।