21 को मछुआरा सम्मेलन में मुख्यमंत्री बघेल होंगे शामिल..

रायपुर21 नवंबर (वेदांत समाचार)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में विश्व मात्सिकी दिवस के अवसर पर 21 नवम्बर को राज्य स्तरीय मछुआरा सम्मेलन का आयोजन दोपहर 12 बजे से इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय रायपुर के न्यू डोम में आयोजित होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम में कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे विशिष्ठ अतिथि होंगे। राज्य स्तरीय मछुआरा सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न अंचलों के उत्कृष्ट मत्स्य पालकों, मछुआ सहकारी समिति एवं मछुआ समूहों के सदस्य शामिल होंगे। कार्यक्रम में 4 मत्स्यकों को लाइव फिश वेडिंग व्हीकल एवं 20 मछुआरों को मोटर सायकल सह आईस बॉक्स का वितरण किया जाएगा।