[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

ग्रीन सस्टेनेबल कंपनी के विरोध में हजारों ग्रामीणों ने घेरा कलेक्टोरेट…

सारंगढ़-बिलाईगढ़,13नवंबर (वेदांत समाचार) । सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में गुरुवार को हजारों ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रभावित ग्रामीण ग्रीन सस्टेनेबल कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि कंपनी स्टोन माइंस के लिए उनकी जमीनों का अधिग्रहण करने जा रही है। इस विरोध में करीब छह से सात गांवों के लोग शामिल हैं।

दरअसल, ग्रीन सस्टेनेबल कंपनी द्वारा स्टोन माइंस प्रोजेक्ट के लिए कई गांवों की जमीनें अधिग्रहित की जानी हैं। इसी को लेकर आगामी 17 नवंबर को जनसुनवाई रखी गई है। लेकिन ग्रामीण इस जनसुनवाई का विरोध कर रहे हैं।

आज प्रभावित गांवों के हजारों लोग सारंगढ़ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते हुए जनसुनवाई को निरस्त करने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी की परियोजना से उनकी जमीनें छिन जाएंगी और उन्हें मुआवजा भी पर्याप्त नहीं मिलेगा। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि जनसुनवाई को तत्काल रद्द किया जाए और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए।

[metaslider id="133"]