100 फीट गहरे कुएं में गिरीं दो बच्चियां, एक की मौत, दूसरी गंभीर..

आगरा 20 नवंबर (वेदांत समाचार)। यूपी में आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां गांव गढ़ का पुरा में शुक्रवार को दो मासूम बच्चियां 100 फीट गहरे कुएं में गिर गईं। काफी देर बाद ग्रामीणों को इसका पता चला, तब तक एक बच्ची की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक पिनाहट ब्लॉक के गांव गढ़ का पुरा में दो बच्चियां खेलते समय कुएं में गिर गई थीं। परिजनों ने दोपहर दो बजे इसका पता चला। इस पर बच्चियों की तलाश शुरू की गई। इस बीच ग्रामीणों ने कुएं के पास रोने की आवाज सुनी। उन्होंने कुएं में झांककर देखा अंदर से आवाज आ रही थी। 

ग्रामीणों ने तुरंत बच्चियों के परिजनों को सूचना दी और रेस्क्यू शुरू कर दी। रस्सी के सहारे ग्रामीण कुएं में नीचे उतरे। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों को बाहर निकाला किया। इसमें एक बच्ची चार वर्षीय जानू तोमर पुत्री धीरेंद्र की मौत हो चुकी है। दूसरी बच्ची शिवानी (चार वर्ष) घायल है।