राज्य आपदा मोचन निधि से 6 लाख स्वीकृत…

धमतरी 19 नवंबर (वेदांत समाचार)। कलेक्टर ने कोरोना से मृत धमतरी विकासखण्ड के 12 व्यक्तियों के परिजनों को 50-50 हजार रूपए के हिसाब से कुल 6 लाख रूपए राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किया है। इनमें ग्राम रूद्री के सी.बी. बच्चन की कोविड 19 से मृत्यु होने पर आवेदक स्नेह बच्चन को 50 हजार रूपए राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किया गया है। रेखराम साहू की मृत्यु पर आवेदक पुष्पा साहू, कन्हैया लाल साहू की मृत्यु पर ताम्रध्वज साहू को 50-50 हजार रूपए राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किया गया है। इसी तरह गोकुलपुर के गनेश्वर साहू की मृत्यु पर आवेदक उर्मिला बाई साहू और हटकेशर के नरेश कुमार की मृत्यु पर आवेदक डिलेश कुमेटी को 50-50 हजार रूपए राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किया गया है।

पोटियाडीह के लीला राम साहू की कोविड 19 से मृत्यु होने पर आवेदक हेमकुंवर साहू को 50 हजार रूपए की राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किया गया है। पुनाराम साहू की मृत्यु पर आवेदक बुधा बाई साहू, भारतलाल साहू की मृत्यु पर आवेदक चन्द्रकांत साहू और गौरी बाई सिन्हा की मृत्यु पर सोमनाथ सिन्हा को 50-50 हजार रूपए की राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किया गया है। इसी तरह ग्राम अर्जुनी के भूषण सिन्हा की मृत्यु पर आवेदक विष्णुकांत, ग्राम रांवा के गजानंद सिन्हा की मृत्यु पर आवेदक बलराम सिन्हा और ग्राम बोड़रा की हेमिन बाई साहू की मृत्यु पर आवेदक पूनमचंद साहू को 50-50 हजार रूपए राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किया गया है।

ज्ञात हो कि कोविड 19 की वजह से मृत व्यक्तियों के परिजन/आश्रितों को अनुदान सहायता देने के संबंध में छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी धमतरी द्वारा आवेदन पत्रों की जांच के बाद स्वीकृति के लिए प्रस्तावित किया गया। इसके मद्देनजर उक्त सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।