रायपुर, 11 नवंबर (वेदांत समाचार)। शहर के मोहदापारा क्षेत्र से एक दुखद समाचार सामने आया है। स्थानीय समाजसेवी और सम्मानित महिला मिसेज़ ख़ातूननिशा ढेबर का कल सायं लगभग 7.30 बजे निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया। उनके निधन की खबर से ढेबर परिवार सहित पूरे क्षेत्र में गहरा शोक फैल गया है।
मिसेज़ ख़ातूननिशा ढेबर ने अपना जीवन सादगी, समरसता और समाज सेवा को समर्पित किया था। वे सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए परिवार और समाज को जोड़ने का कार्य करती रहीं। उनकी सरलता और मिलनसार स्वभाव के कारण वे अपने समुदाय में विशेष आदर रखती थीं।
परिवार के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज 11 नवंबर, मंगलवार को शाम 5 बजे मोहदापारा क़ब्रिस्तान, रायपुर में नमाज़-ए-जनाज़ा के साथ संपन्न किया जाएगा।
इस दुखद घड़ी में उनके बेटे—हनिफ़ ढेबर, अख्तर ढेबर, यहयाना ढेबर, अनवर ढेबर, एजाज़ ढेबर—सहित पूरा ढेबर परिवार शोकाकुल है।



