Vedant Samachar

जांजगीर चांपा : जमीन विवाद में प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

Vedant samachar
2 Min Read

जांजगीर चांपा, 10 नवंबर (वेदांत समाचार)। जांजगीर थाना क्षेत्र के धुरकोट गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई प्रताड़ना के कारण एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक रोहित कुमार सुर्यवंशी (35) ने जहर सेवन कर अपनी जान दे दी थी, जिसके बाद पुलिस ने मर्ग जांच कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

मिली जानकारी के अनुसार, 28 जून 2025 को जहर खाने के बाद रोहित की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मामले की मर्ग जांच के दौरान मृतक की पत्नी और ससुराल पक्ष के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि मृतक को जमीन के बंटवारे को लेकर जितेन्द्र, महेन्द्र, बिहारी और गिरधारी द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोपियों द्वारा मारपीट और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर रोहित ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

इस आधार पर थाना जांजगीर में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 1002/2025 धारा 115(2), 108, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने चारों आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। हिरासत में पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद सभी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—

  1. जितेन्द्र सुर्यवंशी (28 वर्ष)
  2. महेन्द्र सुर्यवंशी (30 वर्ष)
  3. बिहारी सुर्यवंशी (52 वर्ष)
  4. गिरधारी सुर्यवंशी (46 वर्ष)
    सभी आरोपी धुरकोट, थाना जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा के निवासी हैं।

इस कार्रवाई में निरीक्षक मणिकांत पांडे, प्रधान आरक्षक राकेश कुमार राठौर, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, आरक्षक राजू लाल लटेवाल और विनोद राठौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share This Article