Vedant Samachar

KORBA.BREAKING NEWS:राष्ट्र सेविका समिति के वरिष्ठ स्वयंसेवक अमरजीत सिंह पर हमला.. चाकू, कैंची और पत्थर से वार

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा,10नवंबर (वेदांत समाचार) । तुलसी नगर में राष्ट्र सेविका समिति के वरिष्ठ स्वयंसेवक अमरजीत सिंह (72) पर हमला हुआ है। उन पर चाकू, कैंची और पत्थर से वार किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक सैफ खान (19) को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना तब हुई जब अमरजीत सिंह तुलसी नगर स्थित एक कार्यकर्ता के घर पहुंचे थे। हमलावर ने पहले उन्हें लात-घूंसों से पीटा और फिर उनके सिर पर पत्थर से वार कर दिया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह हमलावर को रोका और घायल अमरजीत सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और फरार आरोपी सैफ खान को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

हमले के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, स्थानीय लोगों और नागेंद्र सिंह नामक एक सामाजिक कार्यकर्ता के अनुसार, आरोपी सैफ खान एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।नागेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी स्कूली बच्चों को चाकू दिखाकर अश्लील वीडियो और तस्वीरें दिखाता था, जिसकी शिकायतें पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

राष्ट्र सेविका समिति की सदस्यों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में शीघ्र और सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगी। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Share This Article