Vedant Samachar

बिलासपुर पुलिस का विशेष अभियान: कबाड़ी दुकानों की जांच, किसी भी चोरी का सामान नहीं मिला

Vedant Samachar
2 Min Read

बिलासपुर,10नवंबर (वेदांत समाचार) । बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने संदेहास्पद गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से कबाड़ी दुकानों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। बढ़ती शिकायतों को ध्यान में रखते हुए रविवार 09 नवंबर 2025 को पुलिस टीम कई स्थानों पर पहुंची और कुल 6 कबाड़ी दुकानों की गहन पड़ताल की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान किसी भी दुकान से चोरी का सामान या कोई भी संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई। सभी दुकानों में केवल सामान्य पेपर, प्लास्टिक और कबाड़ सामग्री पाई गई।

जांच के दौरान जिन दुकानों का निरीक्षण किया गया, उनमें दुधवारी बाजार स्थित फजीर कबाड़ी, मानिकपुर के चौहान कबाड़ी, देवर्षियुर्द के पप्पू और अकबर कबाड़ी, धानमंडी रोड पावर हाउस के तस्सु कबाड़ी और कासिमपारा स्थित शारिक कबाड़ी की दुकानें शामिल थीं। सभी दुकानदारों ने पुलिस को बताया कि वे केवल वैध और सामान्य कबाड़ की ही खरीद-बिक्री करते हैं।

तोरवा पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की वस्तुओं की अवैध खरीदी-बिक्री पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सभी कबाड़ी संचालकों को हिदायत दी गई है कि वे केवल वैध स्रोतों से प्राप्त सामान ही खरीदें और लेनदेन का रजिस्टर अनिवार्य रूप से संधारित करें, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि की संभावना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share This Article