[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर जैजैपुर में 12 नवंबर को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर जैजैपुर में 12 नवंबर को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

कोरबा,10नवंबर (वेदांत समाचार) । जैजैपुर में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 12 नवंबर 2025, बुधवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर छत्तीसगढ़ यादव समाज (33 जिले), लायंस क्लब एवरेस्ट, पतंजलि आरोग्य केंद्र, शांतिकुंज गायत्री परिवार जैजैपुर और माई लाइफ माई स्टाइल ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पतंजलि आरोग्य केंद्र, नरेश मेडिकल डिस्ट्रिब्यूटर, एचडीएफसी बैंक के पास मेन रोड जैजैपुर में किया जाएगा।

शिविर में अस्थि खनिज घनत्व (बोन मिनरल डेंसिटी) जांच, मधुमेह रक्त शर्करा जांच सहित स्त्री, पुरुष और बच्चों के सामान्य तथा जटिल रोगों के लिए आयुर्वेद और योग आधारित परामर्श व उपचार नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

शिविर में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित नाड़ीवैद्या डॉ. वागेश्वरी शर्मा और पतंजलि योगपीठ के आजीवन सदस्य नाड़ीवैद्य डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान करेंगे।

छत्तीसगढ़ यादव समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने बताया कि शिविर में पंजीकृत पहले 100 रोगियों का 2200 रुपये मूल्य का बोन मिनरल डेंसिटी टेस्ट दिल्ली के प्रशिक्षित तकनीशियन द्वारा निशुल्क किया जाएगा। जांच के बाद रोगियों को आवश्यक उपचार और परामर्श भी बिना शुल्क प्रदान किया जाएगा। मधुमेह रोगियों की रक्त शर्करा जांच के साथ उन्हें आवश्यक औषधियां भी निशुल्क दी जाएंगी।

शिविर में आए रोगियों को योगाभ्यास और प्राणायाम का व्यक्तिगत प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार-विहार और स्वास्थ्यप्रद जीवनशैली संबंधी विस्तृत परामर्श भी दिया जाएगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ लेने की अपील की है। पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर 6232155829 पर संपर्क कर निर्धारित समय प्राप्त किया जा सकता है।

[metaslider id="133"]

Vedant Samachar