Vedant Samachar

CG Breaking: सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा में IED ब्लास्ट… CRPF का डॉग हैंडलर जवान घायल, पैर में आई गंभीर चोट…

Vedant Samachar
1 Min Read

सुकमा, 09 नवम्बर I सुकमा-दंतेवाड़ा की सीमा क्षेत्र के गोंगुडा पहाड़ में रविवार को सर्चिंग पर निकले सीआरपीएफ के डॉग हैंडलर जवान आईईडी की चपेट (IED Blast) में आ गए. घटना में जवान को चोट आई है. मौके पर सुकमा एसपी किरण चह्वाण के मौजूद होने की खबर है. बताया जा रहा है कि घायल जवान को उचित उपचार के लिए जंगल से बाहर निकालकर मुलेर कैंप लाया गया. जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, जिला सुकमा के थाना फूलबगडी क्षेत्रांतर्गत मुलेर इलाके में एरिया डॉमिनेशन शुरू किया गया था. लगभग 1:45 बजे ड्यूटी दौरान 74 BN सीआरपीएफ का जवान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर घायल हो गया है. घटना में जवान के पैर में गंभीर चोट आई है. घायल जवान को जंगल से बाहर निकालकर मुलेर कैंप लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अब उसे हेलीकॉप्टर के माध्यम से एयर लिफ्ट कर रायपुर रवाना किया जा रहा है.

Share This Article