Vedant Samachar

अवैध परिवहन से पहले 900 बोरी धान पकड़ाया गोदाम और ट्रका में लोड धान जब्त, व्यापारी के ठिकाने पर जांच टीम की दबिश

Vedant Samachar
2 Min Read

रायगढ़,09नवंबर (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए टीम बनाई गई है। जहां जांच टीम को अवैध धान परिवहन होने की सूचना मिली। ऐसे में टीम ने व्यापारी के गोदाम में दबिश देकर ट्रक में लोड 600 बोरी व गोदाम में भंडारण किया हुआ 300 बोरी धान को जब्त किया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को छाल तहसीलदार को सूचना मिली कि ग्राम हाटी में व्यापारी प्रहलाद अग्रवाल के द्वारा धान का अवैध परिवहन कराने की तैयारी कर रहा है।

जिसके बाद तत्काल तहसीलदार, मंडी के अधिकारी, पटवारी, कोटवार समेत अन्य कर्मचारी मौके पर दबिश दिए। जहां जांच टीम ने देखा कि मौके पर ट्रक में 600 बोरा धान लोड कराकर उसे परिवहन कराने की फिराक में है।

जिसके बारे में पूछताछ करने पर वह टालमटोल जवाब देने लगा। वहीं पूछताछ में पता चला कि काफी मात्रा में धान व्यापारी द्वारा सरकारी धान उपार्जन केन्द्र में खफाने के लिए भंडारण कर रखा है। ऐसे में उसके गोदाम में जांच किया गया।

गोदाम में 300 बोरी धान मिला। जिसके बारे में पूछताछ करने पर उसके पास धान के कोई दस्तावेज नहीं थे। ऐसे में ट्रक लोड 600 व गोदाम के 300 बोरा धान को जब्त किया गया। वहीं जांच टीम ने गोदाम को सील कर दिया। मौके पर मंडी निरीक्षक द्वारा आगे की कार्रवाई की गई।

Share This Article