Vedant Samachar

Good News for Farmers :इस बार 3300 रुपए की दर से होगी खरीदी, किसानों के आ गए अच्छे दिन, खुद मंत्रीजी ने किया ऐलान

Vedant Samachar
1 Min Read

बेंगलुरु,09नवंबर: गन्ने के लिए अधिक मूल्य की मांग को लेकर पिछले 10 दिनों से बेलगावी में आंदोलन कर रहे किसानों ने शनिवार को अपना प्रदर्शन वापस ले लिया क्योंकि कर्नाटक सरकार ने 11.25 प्रतिशत चीनी देने वाले गन्ने का खरीद मूल्य 3,300 रुपये प्रति टन तय किया है।

अधिकारियों ने बताया कि चीनी मंत्री शिवानंद पाटिल ने बेलगावी के मुदलागी तालुक के गुरलापुर चौराहे पर किसान नेताओं को मूल्य निर्धारण पर सरकार के आदेश की प्रति सौंपी, जिसके बाद किसानों ने जश्न मनाया और प्रदर्शन वापस ले लिया।

हालांकि, बगलकोट, मुधोल और कुछ अन्य स्थानों के गन्ना किसानों ने सरकार के फैसले से असंतुष्ट होकर विरोध प्रदर्शन जारी रखने का फैसला किया है और इसे ‘भ्रमित करने वाला’ बताया। गन्ना किसान पिछले दस दिनों से गुरलापुर चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। यह प्रदर्शन उत्तरी कर्नाटक के बेलगावी, बगलकोट, विजयपुरा, हावेरी जैसे जिलों के विभिन्न हिस्सों में भी फैल गया था।

Share This Article