Shreyas Iyer Injury: श्रेयस अय्यर अगले मैच से होंगे बाहर? PBKS vs GT मैच के बाद हाथ की चोट पर बड़ा अपडेट

नई दिल्ली, 1 अप्रैल : PBKS vs GT: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की इंजरी अब कैसी है? गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में हाथ पर लगी चोट के बाद ये एक बड़ा सवाल है. अय्यर की चोट पर अब बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसे खुद उन्होंने ही साझा किया है. श्रेयस अय्यर ने इंजरी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया मैच के बाद दी, जब उनसे पहला सवाल ही उनकी हाथ की चोट को लेकर पूछा गया. श्रेयस अय्यर ने हाथ का हाल तो बयां किया ही उसके अलावा उन्होंने अपनी टीम पंजाब किंग्स के परफॉर्मेन्स पर भी बात की और साथ ही कूपर कॉनोली का स्पेशल जिक्र करना तो बिल्कुल भी नहीं भूले.

श्रेयस अय्यर ने हाथ की चोट पर दिया अपडेट
सबसे पहले तो ये जानिए कि श्रेयस अय्यर ने अपनी इंजरी पर क्या अपडेट दिया? क्या वो उनके और पंजाब किंग्स के फैंस का दिल तोड़ने वाली है? जी नहीं, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. श्रेयस अय्यर ने अपनी उंगली की इंजरी को लेकर मैच के बाद कहा वो बेहतर महसूस कर रहे हैं. कुछ हुआ नहीं. सबकुछ पहले जैसा है. उन्होंने कहा कि मैं कुछ ऐसा वैसा बोलकर अपशकुन नहीं क्रिएट करना चाहता. मैं पॉजिटिव रहना चाहता हूं और उम्मीद करता हूं कि सबकुछ ठीक हो जाएगा.

श्रेयस अय्यर को कब लगी चोट?
श्रेयस अय्यर के अपनी इंजरी को लेकर दिए अपडेट से साफ लगता है कि सबकुछ नॉर्मल हो चुका है. मतलब उनके अगले मैच से बाहर होने जैसा कुछ नहीं है. अब सवाल है कि पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के मैच के दौरान श्रेयस अय्यर को इंजरी हुई कब? ये घटना पंजाब किंग्स की इनिंग के दौरान ही घटी. पंजाब की इनिंग के 12वें ओवर में गुजरात के स्पिनर राशिद खान की 5वीं गेंद पर कूपर कॉनोली ने एक तेज शॉट सीधा मारा. शॉट में इतनी रफ्तार थी कि नॉन- स्ट्राइकर एंड पर खड़े श्रेयस अय्यर को संभलने का मौका नहीं मिला और गेंद सीधे उनके बाएं हाथ पर जा लगी. गेंद लगने के बाद अय्यर दर्द से कराह उठे थे, जिसके बाद मेडिकल टीम ने मैदान पर आकर उनकी जांच की थी. तब तो मैजिक स्प्रे लगाने के बाद वो दोबारा खेलने उतर आए थे. लेकिन, हाथ की इंजरी कैसी है, उसे लेकर सवाल बरकरार था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *