जगदलपुर, 08 नवंबर 2025। बस्तर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। थाना बोधघाट की टीम ने ओडिशा रेलवे स्टेशन की कार पार्किंग के पास गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे दो आरोपियों को धर दबोचा। दोनों के कब्जे से करीब 3 किलो मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर मौके पर दबिश
थाना बोधघाट को 7 नवंबर की शाम मुखबिर से जानकारी मिली थी कि दो युवक अवैध मादक पदार्थ के साथ ग्राहक खोज रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर अति पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार डी. धोत्रे के पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम बनाई गई। थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में बोधघाट पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा।
ओडिशा के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम
- संजय नाग, पिता स्व. उत्कल नाग, उम्र 21 वर्ष, निवासी नर्सरी कॉलोनी डोंगरीगुडा, जैपुर (उड़ीसा)
- समीर सागरिया, पिता दयातारी सागरिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी नर्सरी कॉलोनी डोंगरीगुडा, जैपुर (उड़ीसा)
बताया।
दोनों के संयुक्त कब्जे से बिक्री हेतु रखे दो पैकेटों में कुल 3 किलो गांजा बरामद किया गया।
NDPS एक्ट के तहत भेजा गया जेल
मादक पदार्थ जप्त कर आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 (B) (II) (B) के तहत अपराध दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को 8 नवंबर को विशेष न्यायालय NDPS में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस कार्रवाई में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक लोकेश्वर नाग, सहायक उप निरीक्षक सतीश श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक प्रकाश मनहर, अहिलेश नाग, सुनील मनहर, तथा आरक्षक होरी लाल आर्मो, युवराज, थानेन्द्र सिन्हा, विजय तिर्की, विपिन मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



