Vedant Samachar

कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी…

Vedant Samachar
1 Min Read

जम्मू-कश्मीर ,08नवंबर : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सुरक्षा बलों ने शनिवार सुबह दो आतंकवादियों को मार गिराया। घुसपैठ की कोशिश की खुफिया सूचना पर शुरू किए गए ऑपरेशन पिंपल के तहत भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने यह सफलता हासिल की।

भारतीय सेना की चिनार कोर ने बताया कि 7 नवंबर 2025 को एलओसी के पास घुसपैठ की सूचना मिली थी। इसके आधार पर शुक्रवार देर रात केरन सेक्टर के छत्रू इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया। तड़के सुबह संदिग्ध गतिविधि दिखने पर सतर्क जवानों ने आतंकवादियों को चुनौती दी। जवाब में आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए। इलाके में गोलीबारी जारी है और तलाशी अभियान भी चल रहा है। अभी तक किसी जवान के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Share This Article