Vedant Samachar

सेजस मदनपुर में वीरगाथा प्रोजेक्ट के माध्यम से जगाई गई देशभक्ति की भावना…

Vedant Samachar
2 Min Read

वंदे मातरम के 150 वर्ष पर सामूहिक गायन कर वीर सपूतों को किया नमन

रजकम्मा (पाली)। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, मदनपुर में बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना एवं राष्ट्रप्रेम को प्रबल बनाना था।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य पुष्पक साहू ने शिक्षा मंत्रालय एवं रक्षा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से संचालित वीरगाथा प्रोजेक्ट के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के माध्यम से छात्रों में वीरता, बलिदान और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की भावना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता विनोद जायसवाल ने विद्यार्थियों को गैलेंट्री अवार्ड विजेताओं की कहानियों और शहीदों के अदम्य साहस से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। शिक्षिका कुमुदिनी राम ने कहा कि यह प्रोजेक्ट विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं कौशल विकास के लिए अत्यंत उपयोगी है।

कार्यक्रम में शिक्षिका कमलेश्वरी साहू ने निबंध प्रतियोगिता का संचालन किया, जबकि कल्पना कुजूर और सितारा अग्रवाल ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के माध्यम से कार्यक्रम को रोचक बनाया। प्रतियोगिता में मधु ने निबंध लेखन में प्रथम स्थान प्राप्त किया, मनीषा ने कविता में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं तनीषा, आरुषि खांडे, पदमा महंत, गीता और अंकिता यादव ने वीर महापुरुषों की वेशभूषा में सराहनीय प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के सामूहिक गायन के साथ हुआ, जिससे विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।

Share This Article