मानस शक्ति केन्द्र ने दिवाली मिलन एवं मानस संगोष्ठी आयोजित की..

धमतरी 16 नवंबर (वेदांत समाचार)। मानस शक्ति केन्द्र सेमरा, बारना ने ग्राम दोनर मे दीपावली मिलन एवं मानस संगोष्ठी का आयोजन किया । इस कार्यक्रम के अतिथि राजमानस संघ धमतरी के अध्यक्ष अर्जुनपुरी गोस्वामी, उपाध्यक्ष महेंद्र साहू शिक्षक, सलाहकार शिवदयाल साहू, चम्पालाल साहू, प्यारेलाल यदु ने दीपप्रज्वलन और श्रीराम स्तुति के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

श्रीबाल समाज मानस परिवार देवरी ने मंगलाचरण कर अतिथियों का तिलक से मस्तकाभिषेक कर स्वागत किया ।उपस्थित अतिथियों ने दीपावली की शुभकामनाएं दी व अपने संबोधन से सभी का मार्गदर्शन किया। श्रीराम जानकी मानस परिवार सिवनीखुर्द में संगीतमय भजन की प्रस्तुति हुई। मानस वक्ता बलेन्द्र साहू शिक्षक व्याख्याकार समर्पण मानस मंडली बकली ने जयंत प्रसंग के माध्यम से भक्ति की महत्ता पर वक्तव्य रखा। आर डी साहू शिक्षक व्याख्याकार रघुवर मानस मंडली चर्रा ने मानस के दोहा चौपाई दीप प्रसंग व हनुमान व रावण के संवाद पर चिंतन किया। कार्यक्रम का संचालन यशपाल साहू अध्यक्ष वात्सल्य सृजन यूथ आर्गनाइजेशन छ. ग. ने किया। मानस शक्ति केन्द्र सेमरा बारना के संरक्षक माखनलाल साहू ने आभार प्रकट किया। आयोजन में श्री मुक्तिधाम मानस मंडली ग्राम दोनर का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर मानस शक्ति केन्द्र सेमरा, बारना के संरक्षक रूपचंद साहू, सलाहकार हरखराम निषाद, भारतराम साहू, अध्यक्ष टीकाराम साहू, उपाध्यक्ष रोशन लाल चन्द्राकर, नरोत्तम साहू, सचिव आर एन साहू, संयुक्त सचिव सत्यवान साहू, कोषाध्यक्ष डेरहूराम साहू, संयोजक रामनारायण ध्रुव , महिला मंडल हिरमेश्वरी साहू , मानस प्रचारक शत्रुहन राजपूत, सदस्य प्रहलाद पटेल, नरोत्तम पटेल, सूरज प्रजापति, श्रवण साहू, टेकराम साहू, घनश्याम तारक, तीजूराम सिन्हा, गोवर्धन साहू, टिकेश्वर ओझा, कुलेश्वर साहू, मीडिया प्रभारी सुभाष सोनवानी एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।