स्व. हरदेव की पत्नी को शासन ने नौकरी दी…

धमतरी 16 नवंबर (वेदांत समाचार)। मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह करने वाले स्व. हरदेव सिन्हा की पत्नी बसंती सिन्हा को शासन ने शिक्षा विभाग में नौकरी दे दी है। बता दे कि ग्राम तेलिनसत्ती निवासी हरदेव सिन्हा ने वर्ष 2020 में मुख्यमंत्री निवास के सामने अपनी शरीर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी। फिर अस्पताल में उपचार के दौरन उसकी मौत हो गयी। उस वक़्त इस मुद्दे पर काफी राजनीति भी हुई थी।

बसंती सिन्हा ने सोमवार को शिक्षा विभाग पहुंचकर नौकरी ज्वाइन किया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया। उनके साथ छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, प्रदेश संरक्षक लीलाराम साहू, गंगाराम बघेल, ठाकुर राम सारवन, डॉ. योगेन्द्र साहू मौजूद थे।