Vedant Samachar

SECL सीएमडी ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, कोयला उत्पादन व विकास पर हुई चर्चा

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर, 07 नवम्बर। राजधानी रायपुर में गुरुवार को एसईसीएल (SECL) के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर हरीश दुहन ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की।


मुलाकात के दौरान देश में कोयला उत्पादन में एसईसीएल की भूमिका, कोयलांचल क्षेत्रों के विकास से जुड़ी योजनाओं और भावी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ऊर्जा सुरक्षा में एसईसीएल के योगदान को बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में एसईसीएल की भूमिका लगातार मजबूत होती जा रही है।

Share This Article