निर्दलीय पार्षद छोटे भाई को मिला लहूलूहान, अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित.. जांच में जुटी पुलिस..

 दुर्ग16 नवंबर (वेदांत समाचार)। जिले के भिलाई-3 चरोदा नगर निगम के वार्ड-2 हथखोज से निर्दलीय पार्षद की सोमवार देर रात हत्या कर दी गई है। मृतक पार्षद सूरज बंछोर अपने छोटे भाई मुकेश बंछोर को गांव के ही तालाब पार में लहूलूहान हालात में मिला। छोटे भाई मुकेश ने बिना समय गंवाए उसे बीएम शाह अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

हत्या की सूचना के बाद पुलिस की टीम सीधे बीएम शाह अस्पताल पहुंची। हालाँकि पार्षद सूरज बंछोर की हत्या किसने और क्यों की है ? इसका पता नहीं चल पाया है। छावनी सीएसपी विश्वास चंद्राकर ने बताया कि, मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश शुरू हो गई है। पूरा मामला क्या है, ये जांच के बाद पता चल जाएगा।

सूरज के चेहरे और पीठ पर धारदार हथियार से हमला करने का निशान है।जानकारी मिली है कि दो दिन पहले सूरज बंछोर का किसी के साथ विवाद हुआ था। अगले ही दिन यानी कि रविवार को मृत पार्षद सूरज बंछोर जन्मदिन मनाया था। ASP सिटी संजय ध्रुव ने कहा कि, मामले की जांच जारी है। परिजनों व उसे जानने वालों से पूछताछ की जाएगी। हर एंगल से मामले की जांच जारी है।