Vedant Samachar

CG NEWS : रसोई में भालू घुसने से मचा हड़कंप, महिला ने भागकर बचाई जान…

Vedant Samachar
2 Min Read

महासमुंद,06नवंबर (वेदांत समाचार)। बागबाहरा ब्लॉक के पटपरपाली हाइवे किनारे स्थित एक घर में सुबह-सुबह भालू रसोई में घुस हुआ मिला। सोकर उठने के बाद सुबह जब परिवार के लोग चाय बना रहे थे, तभी कमरे से आवाज सुनाई दी। आवाज की ओर मुड़ते ही भालू उनकी ओर बढऩे लगा।

सूझबूझ से परिजनों ने फ़ौरन किचन का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा खोला और कुछ देर बाद भालू बिना किसी को नुकसान पहुंचाए बाहर निकल गया। परिवार के अनुसार रसोई में रखे एक पीपा तेल को भालू पी गया। परिजनों की मानें तो रसोई में करीब 2 घंटे तक भालू फंसा रहा और इस दौरान उसने कीचन को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया।

परिवार वालों ने बताया कि रसोई में दो टिन तेल रखे थे। जिनमें से एक टिन को तोडक़र भालू ने पूरा तेल पी लिया। भालू के बाहर निकलने के बाद पूरा रसोई बिखरा पड़ा था और चारों तरफ तेल फैला हुआ था। ग्रामीण क्षेत्रों में वन्यजीवों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए लोगों से अपील की गई है कि ऐसे हालात में घबराएं नहीं बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

Share This Article