Vedant Samachar

नवा रायपुर के ब्लू वाटर खदान में डूबे दो छात्र, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर,02 नवम्बर 2025। नवा रायपुर स्थित ब्लू वाटर खदान में पिकनिक के दौरान डूबे दो छात्रों में से एक का शव शनिवार दोपहर बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश अब भी जारी है।

जानकारी के अनुसार, कबीर नगर निवासी संजय साहू का 15 वर्षीय पुत्र जयेश साहू अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने नवा रायपुर के ब्लू वाटर खदान गया था। भोजन के बाद जयेश और उसका साथी मृदुल वजरिया नहाने के लिए खदान में उतर गए। गहराई अधिक होने के कारण दोनों डूब गए।

सूचना मिलने पर गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और लगभग चार घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया। तलाशी के दौरान बांस डालकर पानी की गहराई नापी गई, तभी जयेश का शव सतह पर आ गया। उसे बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

वहीं, मृदुल का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। गोताखोरों की टीम आज (रविवार) फिर से खोज अभियान चलाएगी। दूसरी ओर, मृदुल के परिजन देर शाम तक खदान किनारे बैठे रहे, इस उम्मीद में कि उनका बेटा मिल जाएगा।

बताया जा रहा है कि जयेश को तैरना नहीं आता था, जबकि मृदुल थोड़ा बहुत तैरना जानता था।

Share This Article