देवकुमार कौशिक बने अध्यक्ष ,महेंद्र बने सचिव ,मजबूत सशक्त कार्यकारिणी के गठन करने उमड़े पूरे प्रदेश से समाज के मतदाता


,प्रगतिशील जायसवाल कन्नौजिया कलार समाज की त्रिवर्षीय कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न ,कामता बने उपाध्यक्ष ,बालगोविंद कोषाध्यक्ष तो जितेंद्र सहसचिव के पद पर हुए निर्वाचित

कोरबा। प्रगतिशील जायसवाल कन्नौजिया (कलार )समाज की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु पांचों प्रमुख पदों के लिए रविवार को कलचुरी भुवन कोरबा में महासभा आयोजन समिति के तत्वावधान में शांति पूर्वक निष्पक्ष चुनाव संपन्न हुआ । सशक्त व मजबूत कार्यकारिणी के गठन के लिए प्रदेश के सभी क्षेत्रों के मतदाता उत्साहपूर्वक मतदान में शामिल होते हुए अपने मताधिकार का उपयोग किया। पहली बार रिकार्ड 1364 (करीब 65 फीसदी) मत पड़े । नई कार्यकारिणी में देव कुमार कौशिक अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए । उपाध्यक्ष पद पर कामता प्रसाद जायसवाल को शानदार जीत मिली। सचिव पद पर महेंद्र कुमार कश्यप विजयी हुए तो वहीं कोषाध्यक्ष पद पर बालगोविंद जायसवाल निर्वाचित हुए । सहसचिव के पद पर जितेंद्र जायसवाल ने शानदार जीत हासिल की ।

प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित मतदान के लिए पहली बार समाज के मतदाताओं की अप्रत्याशित भींड उमड़ी। महासभा आयोजन समिति के अध्यक्ष रामनाथ पाराशर के नेतृत्व में 17 सदस्ययीय सदस्यों एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी शंकर दयाल साव के नेतृत्व में 24 सदस्यों के प्रयासों से सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में बिलासपुर ,मुंगेली ,मटियारी गुड़ी,धनिया ,अकलतरा ,पोंडी,कोटमी ,किरारी ,फरहदा,कुकदा ,तेन्दुभांठा ,हरदी,कुरदा ,चाम्पा ,जांजगीर ,सोंठी,पिसौद ,जगदल्ला ,फररवानी ,सिवनी ,महुदा ,सकरेली ,बाराद्वार ,असौंदा ,हाटकुरदा,जर्वे ,जाजंग ,नगरदा ,गाड़ापाली,ढोढातराई ,चिकनीपाली,बरपाली ,सलिहाभांठा,भैसमा,तिलकेजा ,जुनवानी ,करतला ,तरदा ,उरगा ,पंतोरा ,पहरिया,पुरेना ,सत्तीगुढी,भिलाईबाजार,हरदीबाजार,गेवरा ,बांकीमोंगरा ,कुसमुंडा,
दीपका,मनगांव,लक्ष्मण नगर,नवागांव ,चैतमा ,कटघोरा ,मोरगा ,छुरी,कोरबा निहारिका परिक्षेत्र,सीएसईबी पूर्व ,बालको नगर , रजगामार ,एनटीपीसी दर्री,जमनीपाली,सीएसईबी पश्चिम एवं बल्गी के मतदाताओं ने चुनाव रूपी महायज्ञ में अपने मतों की आहूति दी। कुल 2100 मतदाताओं में से 1364 करीब 65 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया।आयोजन को सफल बनाने में
महासभा आयोजन समिति के अध्यक्ष रामनाथ पाराशर के नेतृत्व में कोषाध्यक्ष मरेंद्र कुमार कश्यप,सदस्यगण रमेश महतो ,नरेश जायसवाल ,बाबूलाल जायसवाल ,देवकुमार कौशिक ,कामता जायसवाल ,शंकर दयाल साव, राजेन्द्र जायसवाल,रामनारायण जायसवाल ,प्रशांत महतो ,शिव जायसवाल,सत्यप्रकाश जायसवाल,ब्रम्हप्रकाश कश्यप,बजरंग जायसवाल,संतोष जायसवाल,जोगेंद्र कौशिक एवं प्रचार प्रसार प्रभारी नरेश जायसवाल,प्रशांत महतो ,भुवनेश्वर महतो ,एकात्म कलार युवा मंच के पदाधिकारी किशन साव ,पुष्पेंद्र जायसवाल ,भास्कर जायसवाल ,गोपाल जायसवाल ,
निर्वाचन समिति के सदस्य शंकर दयाल साव ,लखन लाल जायसवाल ,जितेंद्र जायसवाल ,रामकृष्ण पाराशर ,लीला बिहारी कौशिक,रामनारायण जायसवाल,ब्रम्हप्रकाश कश्यप ,सोमेश्वर जायसवाल ,लक्ष्मीनारायण जायसवाल ,देवेंद्र सौदर्शन ,अजय सौदर्शन,पुष्पेंद्र जायसवाल ,योगेश एवं अनय जायसवाल की अहम भूमिका रही। महासभा आयोजन समिति के अध्यक्ष रामनाथ पाराशर ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया।

44 फीसदी महिला मतदाताओं की रही भागीदारी

प्रगतिशील जायसवाल कन्नौजिया कलार समाज के चुनाव में आधी आबादी कहे जाने वाली महिला मतदाताओं की अहम भागीदारी रही। चुनाव में कुल 1364 मत पड़े। इनमें 764 पुरुष तो 599 मत महिला मतदाताओं के मत रहे। इस तरह पुरुष मतदाताओं की भागीदारी 56 फीसदी तो महिला मतदाताओं की 44 फीसदी भागीदारी रही। महिला मतदाताओं की पहली बार 40 फीसदी से अधिक मत पड़े । जो समाज में नव चेतना जागृत होने का संकेत है।

कौन कितने मतों से जीता एक नजर में

चुनाव में 5 पदों के लिए 14 प्रत्याशी के बीच भिंड़त हुई। अध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक 4 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे । इनमें देवकुमार कौशिक,मनोज कुमार महतो,रमेश कुमार महतो ,एवं संतोष कुमार जायसवाल शामिल थे ।इनमें देव कुमार कौशिक विजयी हुए। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संतोष जायसवाल को 319 मतों से पराजित किया। देवकुमार कौशिक को 631 मत मिले,वहीं सन्तोष को 312 मत मिले। रमेश कुमार महतो को 210 मत मिले, तो युवा प्रत्याशी मनोज महतो को 184 मत मिले। 25 मत निरस्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर कामता प्रसाद जायसवाल को जीत मिली। इन्होंने अपने निकटतम
प्रतिद्वंदी खिलावन प्रसाद जायसवाल को 487 मतों से पराजित किया। कामता जायसवाल को 904 तो खिलावन जायसवाल को 417 मत मिले, शेष 41 मत निरस्त हुए। सचिव के पद पर महेंद्र कुमार कश्यप विजयी हुए। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शरद कुमार कौशिक को 92 मतों से पराजित किया।महेंद्र को 713 तो शरद को 621 मत मिले। 31 मत निरस्त हुए।
कोषाध्यक्ष पद पर बालगोंविद जायसवाल निर्वाचित हुए। इन्होंने अपने निकटतम
प्रतिद्वंदी पुष्कर प्रसाद कौशिक को 195 मतों से शिकस्त दी। रघुनन्दन जायसवाल को 314 मत मिले। 36 मत निरस्त हुए। सह सचिव के पद पर जितेंद्र जायसवाल को जीत मिली। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी श्रीमती लालिमा जायसवाल को 189 मतों से शिकस्त दी।जितेंद्र को 611 मत मिले तो लालिमा के पक्ष में 422 मत पड़े। श्रीमती कुंती जायसवाल को 287 मत मिले। 44 मत निरस्त हुए।सभी विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन अधिकारी ने विजयी प्रमाण पत्र प्रदान किया। साथ ही महासभा आयोजन समिति ने सभी प्रत्याशियों का सम्मान किया।