Vedant Samachar

बिलासपुर ट्रेन हादसे में 20 यात्री घायल, देखे सूची,रेल प्रशासन ने शुरू किए राहत-बचाव कार्य, घायलों को ₹50 हजार की तत्काल सहायता

Vedant samachar
2 Min Read
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

बिलासपुर, 05 नवम्बर 2025। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बिलासपुर स्टेशन के समीप मंगलवार 4 नवम्बर की शाम एक मालगाड़ी और मेमू लोकल ट्रेन के बीच हुई टक्कर और डिरेलमेंट की दर्दनाक घटना में 11 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 यात्री घायल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तत्काल प्रारंभ कर दिया। घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में जारी है।

रेल प्रशासन ने प्रत्येक घायल यात्री को ₹50,000 की तत्काल अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की है। वरिष्ठ रेल अधिकारी लगातार अस्पतालों और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। सभी प्रभावित यात्रियों के लिए चिकित्सा, परिवहन और आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया गया है।

रेलवे के अनुसार घायलों की सूची इस प्रकार है
मथुरा भास्कर (55), चौरा भास्कर (50), शत्रुघ्न (50), गीता देबनाथ (30), मेहनिश खान (19), संजू विश्वकर्मा (35), सोनी यादव (25), संतोष हंसराज (60), रश्मि राज (34), ऋषि यादव (2), तुलाराम अग्रवाल (60), अराधना निषाद (16), मोहन शर्मा (29), अंजूला सिंह (49), शांता देवी गौतम (64), प्रीतम कुमार (18), शैलेश चंद्र (49), अशोक कुमार दीक्षित (54), नीरज देवांगन (53) और राजेंद्र मारुति बिसारे (60)।

रेलवे प्रशासन ने कहा है कि घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और अस्पतालों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखा गया है।

Share This Article