[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

CG NEWS : गांव की महिला कमांडो पर हमला, शराबियों ने मारने दौड़ाया…

बलौदाबाजार-भाटापारा,04नवंबर (वेदांत समाचार) । भाटापारा शहर से एक हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आई है। यहां कुछ असामाजिक तत्वों ने गुलाबी गैंग की महिलाओं पर हमला कर दिया। युवकों ने गुलाबी गैंग की महिलाओं के साथ जमकर झूमाझटकी भी की। इस घटना के बाद गुलाबी गैंग की महिलाएं भाटापारा शहर थाना पहुंची और FIR दर्ज करवाई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, गुलाबी गैंग की महिलाएं शहर में बढ़ रही शराबखोरी, जुआ और गांजाखोरी पर रोक लगाने के लिए निकली थी। इसी दौरान महिलाओं ने शराब पी रहे कुछ युवकों को शराब पीने से मना किया, तो युवक भड़क गए।

इसके बाद युवकों ने महिला से विवाद शुरू कर दिया और जमकर झूमाझटकी की। इस घटना के बाद महिलाएं भाटापारा शहर थाना पहुंची और विवाद करने वाले युवकों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। वहीं भाटापारा शहर थाना पुलिस ने महिलाओं की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली है। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

[metaslider id="133"]