कोरबा : बीच सड़क युवती को छेड़ना युवक को पड़ा भारी , हुई जमकर धुनाई, लोगों ने पकड़ा…दोस्त को पिटता देख दूसरा भाग निकला

कोरबा। कोरबा में शुक्रवार शाम बीच सड़क पर जमकर थप्पड़ चले। युवती ने एक मनचले की पिटाई कर दी। उसे थप्पड़ ही थप्पड़ मारे। इस दौरान दोस्त को पिटता देख दूसरा युवक मौका देख वहां से भाग निकला। दोनों युवक शराब के नशे में धुत होकर युवती से छेड़खानी कर रहे थे। तभी लोगों ने पकड़ लिया। इस दौरान उसे थाने ले जाने लगे, लेकिन वह भी भाग निकला। फिलहाल, मामले में FIR नहीं दर्ज कराई गई है। मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है।

दरअसल, घंटाघर के पास स्थित चौपाटी पर शुक्रवार शाम को काफी भीड़ थी। इसी दौरान नशे में धुत दो युवक पहुंचे और वहां एक लड़की से छेड़खानी करने लगे। इस पर लड़की ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने एक लड़के को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगे। युवती ने भी लड़के को थप्पड़ ही थप्पड़ मारे। लड़के को पिटता देख, उसका दोस्त भाग निकला। इसके बाद लोग लड़के को थाने ले जाने लगे, लेकिन मौका देख वह भी भाग निकला।

थाने ले जाते समय लड़का बचकर भाग निकला। - Dainik Bhaskar

थाने ले जाते समय लड़का बचकर भाग निकला।

बिलासपुर में रहकर पढ़ाई करता है लड़का, पिता SECL में


थाने ले जाने से पहले मारपीट के दौरान लोगों ने लड़के से पूछताछ की तो पता चला कि उसका नाम दीपेश है और वह बिलासपुर में रहकर पढ़ाई करता है। उसके पिता SECL में कर्मचारी हैं। हालांकि लड़का कोरबा में क्या करने आया था इस बारे में नहीं पता चल सका है। उसके साथी का भी नाम नहीं सामने आया। युवती ने भी इस संबंध में पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी है। हालांकि इसका वीडियो जरूर शहर में वायरल हो गया है।