हुक्का बार संचालित करने वाले डेढ़ दर्जन से ज्यादा रेस्टोरेंट, कैफे, होटल पर विशेष टीम बनाकर की गई चेकिंग कार्यवाही

0 23 थाना प्रभारियों की टीम द्वारा किया गया हुक्का बार एवं पेइंग गेस्ट हॉस्टल की अकस्मात चेकिंग कार्यवाही

0 पूर्व में पुलिस के द्वारा सील बंद के आदेश का पालन की तस्दीक कार्यवाही करते हुए हुक्का बार पर पुनः चेक कर की गई पंचनामा कार्यवाही।

0 आम जनों की सूचना पर पेइंग गेस्ट हॉस्टल में संदिग्ध गतिविधियों एवं हुक्का सेवन करने वालों पर भी किया गया चेकिंग कार्यवाही।

दुर्ग 13 नवम्बर (वेदांत समाचार)। नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री ओपी पाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बीएन मीणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव के नेतृत्व में 23 थाना प्रभारियों के साथ विशेष टीम बनाकर शाम 07:00 बजे के बाद दुर्ग-भिलाई शहर के 18 से अधिक हुक्का बार कैफे, रेस्टोरेंट्स, होटल एवं पेइंग गेस्ट हॉस्टल में 100 से अधिक पुलिस कर्मचारियों के साथ आकस्मिक चेकिंग कार्रवाई की गई। जिसमें दुर्ग भिलाई शहर में हुक्का बार संचालित होने वाले कैफ़े रेस्टौरेंट पर चेकिंग कार्रवाई की गई। शहर के स्मृति नगर, सुपेला, मोहन नगर, दुर्ग, पुलगांव इलाकों में पूर्व में हुक्का बार के नाम से संचालित किये जा रहे 18 से अधिक हुक्‍का बार सेंटर पर दबिश देकर कार्यवाही की गई। इन सेंटरों पर पहले ही हुक्का बार पर दबिश देकर दुर्ग पुलिस ने सीलबंद की कार्यवाही कर रखी थी। आज पुनः जिले के 23 निरीक्षकों की विशेष टीम ने अपने दल बल के साथ सीलबंद की वर्तमान स्थिति को चेक करने इन ठिकानों पर दबिश दी।

पूर्व में हुक्का बार पर नकेल कसने दुर्ग पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाया गया था, जिसमें हुक्का बार के नाम से संचालित समस्त रेस्टौरेंट एवं कैफ़े को सील बंद किया गया था, सील बंद किए गए हुक्का बार को पुनः चेक किये जाने पर सीलबंद पाये गये एवं किये गये रेड कार्यवाही का पंचनामा तैयार किया गया। इसी प्रकार आसूचना पर कुछ पेइंग गेस्ट हास्टल्स में हुक्का की एवं अन्य गतिविधियों की चेकिंग की गई। आपत्तिजनक एवं हुक्का नहीं पाया गया जिसका चेकिंग उपरांत विधिवत पंचनामा तैयार किया गया। दुर्ग पुलिस के द्वारा इस तरह की कार्यवाही आगे भी सतत जारी रहेगी .