Vedant Samachar

सारंगढ़ बिलाईगढ जिला मुख्यालय के सारंगढ़ जनपद पंचायत में 5057 हितग्राहियों का कराया गया गृह प्रवेश…

Vedant Samachar
3 Min Read

सारंगढ़,03नवंबर (वेदांत समाचार) । सारंगढ़ बिलाईगढ जिले के जिला मुख्यालय सारंगढ़ ‌के साथ ही पूरे जिले में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती महोत्सव में जहां पूरे प्रदेश के जनपद पंचायतों में चल रहे निर्माणाधीन आवास योजना को लेकर राज्य सरकार द्वारा एक निश्चित लक्ष्य रखा गया है जिससे सारंगढ़ जनपद पंचायत के सीईओ राधेश्याम नायक के साथ ही आवास योजना के प्रभारी कमलेश खुंटे के सतत् प्रयास का ही परिणाम है कि आज पूरे सारंगढ़ बिलाईगढ जिले के अन्य जनपदों को छोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में आवास योजना को लेकर किए गए कार्यों का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के रजत जयंती वर्ष पर जहां देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के द्वारा पूरे प्रदेश के जनपद पंचायत क्षेत्रों में पूर्ण हो चुके आवास योजना के तहत सारंगढ़ बिलाईगढ जिला मुख्यालय के सारंगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र के 129 ग्राम पंचायतों में 5057 हितग्राहियों के पूर्ण आवासों में आनलाइन ही सही लेकिन गृह प्रवेश कराया गया व साथ ही संबधित हितग्राहियों को उनके आवास का चाबी व पूर्णता प्रमाण पत्र वितरित किया गया।


यह पल हमारे लिए बहुत ही अच्छा है सारंगढ़ जनपद पंचायत सीईओ राधेश्याम नायक ने कहा कि पूरे प्रदेश के साथ ही जनपद पंचायत सारंगढ़ क्षेत्र के 129 ग्राम पंचायतों में अब तक पूर्ण हो चुके‌ आवासों में से लगभग 5057 आवास योजना के हितग्राहियों को देश के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा चाबी सौंपी गई है।


प्रयास जारी रखेंगे ।‌पूरे प्रदेश के साथ ही सारंगढ़ बिलाईगढ जिला मुख्यालय के सारंगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र के जिसमें कुल सत्र2024/2025 में 12277 आवास योजना के तहत स्वीकृत किए गए थे जिसमें ‌आज तक 6827 पूर्ण हो चुके‌ है व 4543 आवास का निर्माण प्रगति रत है व मात्र 911 आवास जो स्वीकृत है का निर्माण कार्य अप्रभारंभ है जिसमें लगातार प्रयास जारी रखेंगे और साथ ही पूरे प्रदेश में में ‌एक अलग पहचान आवास योजना को लेकर सीईओ सर के साथ ही मेरे द्वारा बनाई जा रही जिसमें सारंगढ़ जनपद पंचायत में आवास योजना को लेकर प्रयास जारी रखेंगे

Share This Article